Tuesday, October 20th, 2026

सीएम योगी ने लखनऊ सिविल अस्पताल पहुंच कर ड्राईरन का लिया जायजा 

 लखनऊ  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ सिविल अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन के ड्राईरन के ट्रायल और वैक्सीनेशन की तहत चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी सिविल अस्पताल सोमवार सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर पहुंचे। करीब छह मिनट यहां रूककर सुविधाएं देखी।

उन्होंने रजिस्ट्रेशन हाल, वैक्सीनेशन और परीक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। ड्राई रन के ट्रायल में शामिल 15 स्वास्थ्य मौजूद थे। तय समय पर शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सिविल अस्पताल में आखिरी ड्राईरन की तैयारियों से संतुष्ट दिखे।

 

#सीएम योगी

Source : Agency

पाठको की राय